बिजनेस

शानदार तिमाही नतीजों से Mamaearth के शेयर में लगा 20% अपर-सर्किट, 93% बढ़कर हुआ 29 करोड़ का प्रॉफिट

Mamaearth Share Hit Upper Circuit: आज मामाअर्थ के शेयर में भारी तेजी है। इसकी पैरेंट होनासा कंज्यूमर ही स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड है। आज उसके शेयर में 20 फीसदी अपर सर्किट लगा हुआ है।

Image

मामाअर्थ शेयर अपर सर्किट पर

KEY HIGHLIGHTS
  • मामाअर्थ के शानदार तिमाही नतीजे
  • कमाया 29 करोड़ का प्रॉफिट
  • शेयर में लगा अपर सर्किट

Mamaearth Share Hit Upper Circuit: मामाअर्थ (Mamaearth) की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer) के तिमाही नतीजे बेहद शानदार रहे। कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही में 29 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ। पिछले साल इसी तिमाही कंपनी को 15 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। यानी साल दर साल आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 93% की वृद्धि हुई।

इसी के चलते आज मामाअर्थ के शेयर में भारी तेजी है। इसकी पैरेंट होनासा कंज्यूमर ही स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड है। आज उसके शेयर में 20 फीसदी अपर सर्किट लगा हुआ है।

कितने पर की शुरुआत

बुधवार को होनासा का शेयर 352.10 रु पर बंद हुआ था, जबकि आज मजबूती के साथ बीएसई (BSE) पर 380.10 रु पर खुला। 10 बजे ये 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। करीब साढ़े 11 बजे भी कंपनी का शेयर 70.40 रु या 20 फीसदी की मजबूती के साथ 422.50 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 13,593.80 करोड़ रु है।

कितनी रही इनकम

जुलाई-सितंबर तिमाही में होनासा की इनकम 21 फीसदी बढ़ कर 496 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 410 करोड़ रुपये थी। बता दें कि होनासा का शेयर 7 नवंबर 2 फीसदी प्रीमियम के साथ 330 रु पर लिस्ट हुआ था। इसके आईपीओ में शेयरों का एलॉटमेंट 324 रु पर हुआ। तब से अब तक ये करीब 26 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

कैसे हुई थी शुरुआत

मामाअर्थ की शुरुआत वरुण अलघ और उनकी पत्नी गजल अलघ ने की थी। 2016 में जिस समय मामाअर्थ शुरू की गई उस समय गजल प्रेग्नेंट थीं। वे ऐसे प्रोडक्ट की तलाश में थीं, जो मां और नवजात शिशु के लिए सेफ हो। इसी से उन्हें अपने बिजनेस का आइडिया मिला।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article