सोना-चांदी में आएगी बड़ी गिरावट! एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया- कितनी कम होगी कीमत

अजय केडिया के अनुसार, महंगाई और आर्थिक सुस्ती के काारण, अगले 2-3 महीने में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आ सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोने नहीं खरीदने की अपील की है। पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए सोने नहीं खरीदने की अपील की है। ईरान संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत में बड़ा उछाल आया है। कच्चे तेल के आयात पर भारत का भारी विदेशी मुद्रा खर्च हो रहा है। तेल के अलावा सोने पर सबसे अधिक विदेशी मुद्रा खर्च होता है। विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी भाी बढ़ाई गई है। इसका असर भी अब दिखाई दे रहा है। देश में सोने की मांग में कमी आई है। इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आ सकती है।

Gold price down

सोना होगा सस्ता

अजय केडिया क्या कहना है?

कमोडिटी मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट और केडिया कमोडिटीज के एमडी अजय केडिया (Ajay Kedia) के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा करेक्शन (गिरावट) देखने को मिल सकता है। इसके पीछे वो कई वजह गिनाते हैं। अजय केडिया के अनुसार, इतिहास खुद को दोहरा सकता है। मौजूदा वैश्विक हालात वैसे ही बन रहे हैं जैसे साल 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस (Global Financial Crisis) और साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरुआती दौर में देखे गए थे। मौजूदा समय में कच्चे तेल से महंगाई तेजी से बढ़ रही है। कच्चे तेल की कीमत जल्द कम होने की उम्मीद नहीं है। इससे ग्लोबल मार्केट में सुस्ती (Slowdown) आएगी।

End of Feed