कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देश के करोड़ों PF अकाउंट होल्डर को सहूलित देने के लिए 'EPFO 2.01' नाम से एक नया और बेहतर यूनिफाइड मेंबर पोर्टल लॉन्च किया। सभी सदस्यों के रिकॉर्ड को एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में माइग्रेट करने के बाद यह नया पोर्टल लाइव हुआ, जिससे सदस्यों और कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सेवाएं आसान हो गईं। हालांकि, कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जिससे जानना बहुत जरूरी है। सबसे अहम जानकारी क्लेम को लेकर है। अगर आपने नई वेबसाइट आने से पहले क्लेम किया था तो उसे कैसे दे पाएंगे? नया क्लेम देखने को प्रोसेस क्या होगा? आइए आपको सारी जानकारी देते हैं।
EPFO मेंबर पोर्टल
पुराने और नए क्लेम कैसे देखें?
EPFO 2.01 में क्लेम के ऑटोमेटेड प्री-वैलिडेशन और नौकरी बदलने पर आधार-लिंक्ड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के लिए ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर की सुविधा है। अपने क्लेम का स्टेटस देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: EPFO यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं और अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
स्टेप 2: ऊपर दिए गए मेन्यू में 'ऑनलाइन सर्विसेज' (Online Services) टैब पर क्लिक करें और लिस्ट में से 'ट्रैक क्लेम स्टेटस' (Track Claim Status) चुनें।
स्टेप 3: इसके बाद पोर्टल पर आपके सभी पुराने और अभी चल रहे क्लेम दिखेंगे, जिनमें फॉर्म का प्रकार, सबमिशन की तारीख, ट्रैकिंग ID और प्रोसेसिंग का स्टेटस शामिल होगा।
इसके अलावा, EPFO 2.01 अपडेट में, अगर आपका कोई क्लेम चल रहा है या आपने कोई नई रिक्वेस्ट सबमिट की है, तो आप देख सकते हैं कि सिस्टम ने कोई सवाल या कमी बताई है या नहीं; यह जानकारी सीधे पोर्टल पर या SMS के जरिए मिल सकती है। अप्लाई करने से पहले आप अलग-अलग क्लेम कैटेगरी के लिए मिलने वाली रकम भी देख सकते हैं।
सर्विस हिस्ट्री कैसे देखें?
अपग्रेड किए गए पोर्टल में 'सर्विस हिस्ट्री' (service history) फीचर जोड़ा गया है, जिससे सदस्य अपने UAN से जुड़ी पूरी एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री देख सकते हैं। सदस्य अपने UAN और पासवर्ड का इस्तेमाल करके EPFO यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग इन करके और फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए 'सर्विस हिस्ट्री' फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लॉग इन करने के बाद, वे अपने एम्प्लॉयमेंट रिकॉर्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए "सर्विस हिस्ट्री" सेक्शन में जा सकते हैं।
ये काम करना हुआ आसान
जॉब से जुड़े सभी रिकॉर्ड एक ही जगह पर होने से सदस्यों के लिए अपने करियर का इतिहास वेरिफाई करना, छूटी हुई सर्विस या गलत जानकारी का पता लगाना और PF निकालने या पेंशन का दावा करने से पहले उनमें सुधार करवाना आसान हो गया है। सर्विस हिस्ट्री की जानकारी का इस्तेमाल पिछली नौकरी की जानकारी वेरिफाई करने, EPF और EPS मेंबरशिप कन्फ़र्म करने, छूटे हुए या गलत सर्विस रिकॉर्ड का पता लगाने और क्लेम सेटलमेंट, पेंशन के लिए पात्रता की जांच या नए एम्प्लॉयर के साथ ऑनबोर्डिंग में मदद के लिए भी किया जा सकता है।
