PLI Incentive: सरकार ने महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स के लिए 246 करोड़ रुपये के पीएलआई प्रोत्साहन को मंजूरी दी

PLI Incentive: सरकार ने महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स को पीएलआई योजना के तहत 246 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन देने की मंजूरी दी। जानें इस योजना के उद्देश्य और लाभ।

PLI Incentive: सरकार ने भारी उद्योग मंत्रालय के तहत गाड़ियों और वाहन कलपुर्जा उद्योग के लिए 25,938 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के 246 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन दावों को मंजूरी दे दी है।

PLI SCHEME

पीएलआई स्कीम

पीएलआई योजना के तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स को मिलने वाली मंजूरी

भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने वाहन विनिर्माण में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स की प्रगति को देख कर संतोष व्यक्त हुआ है और विश्वास जताया कि अन्य कंपनियां भी इस योजना से लाभ उठाएंगी।

End of Feed