बिजनेस

Mahindra Lifespace Developers Q2 result: महिंद्रा लाइफस्पेस को कम आमदनी से सितंबर तिमाही में 14 करोड़ रुपये का घाटा

Mahindra Lifespace Developers Q2 result: कुल आमदनी घटकर सितंबर तिमाही में 16.96 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26.70 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-सितंबर छमाही के दौरान कंपनी को 1.27 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 23.20 करोड़ रुपये का घाटा था।

Image

महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस रिजल्ट।

Photo : Times Now Digital

Mahindra Lifespace Developers Q2 result: महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस को कम आमदनी होने से चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 14 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 18.93 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

महिंद्रा लाइफस्पेस ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी घटकर सितंबर तिमाही में 16.96 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 26.70 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 222.66 करोड़ रुपये हुई

अप्रैल-सितंबर छमाही के दौरान कंपनी को 1.27 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 23.20 करोड़ रुपये का घाटा था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 222.66 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 136.76 करोड़ रुपये थी।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 98.30 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 279.12 करोड़ रुपये रही थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article