बिजनेस

Mahindra and Mahindra News: महिंद्रा एंड महिंद्रा पर शुरू हुई छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

Mahindra and Mahindra News: कंपनी के अधिकारियों से ‘रिवर्स चार्ज’ और ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दावों के तहत किए गए भुगतान और वस्तु या सेवा आपूर्ति से संबंधित लेनदेन के रिकॉर्ड मांगे। अधिकारियों ने कंपनी से जीएसटी संबंधित कुछ दस्तावेजों की सुलह के लिए आवश्यक दस्तावेज़ भी जमा करने को कहा।

Image

चेन्नई में महिंद्रा के ऑफिस में छापेमारी।

Photo : Times Now Digital

Mahindra and Mahindra News: महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड ने शनिवार को सूचित किया कि तमिलनाडु के राज्य कर अधिकारियों ने चेन्नई में कंपनी के एक व्यावसायिक स्थान पर अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। यह जांच सीजीएसटी अधिनियम 2017 के तहत की जा रही है और इस दौरान जीएसटी अधिकारियों ने कुछ जीएसटी अनुपालन मुद्दों पर टिप्पणियां की हैं।

अधिकारियों ने निरीक्षण आदेश जारी किया

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जांच आदेश अतिरिक्त आयुक्त (एसटी), इंटेलिजेंस- I (एफएसी), चेन्नई द्वारा जारी किया गया था। इसके बाद, राज्य कर अधिकारी, ग्रेड-1, इंटेलिजेंस-1 ने चेन्नई में कंपनी के व्यापार संचालन स्थल पर अभिलेखों का निरीक्षण किया।

जीएसटी अनुपालन पर टिप्पणियां और दस्तावेजों की मांग

इस दौरान अधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों से ‘रिवर्स चार्ज’ और ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दावों के तहत किए गए भुगतान और वस्तु या सेवा आपूर्ति से संबंधित लेनदेन के रिकॉर्ड मांगे। अधिकारियों ने कंपनी से जीएसटी संबंधित कुछ दस्तावेजों की सुलह के लिए आवश्यक दस्तावेज़ भी जमा करने को कहा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अधिकारियों के साथ किया सहयोग

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसके अधिकारियों ने जीएसटी अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग किया है और सभी पूछताछों और विवरणों का उत्तर दिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह आगे भी आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करेगी। कंपनी का यह भी कहना है कि इस जांच से उसके परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article