बिजनेस

अब महिला सम्मान बचत का खोल सकेंगे खाता, जान लें पूरे नियम और शर्त, मिलेगा 7.5% ब्याज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 2, 2023, 10:34 AM IST

Mahila Samman Savings Certificate: इस स्कीम में कोई भी महिला खुद के लिए या फिर अपनी नाबालिग लड़की के नाम पर 31 मार्च 2025 के पहले दो साल के लिए 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती है। इसमें निवेश करने पर 7.5 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलेगा। योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपए की राशि जमा की जा सकती है।

Image

Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना में न्यूनतम 1,000 रुपए की राशि जमा की जा सकती है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुद के नाम पर कर पाएंगी निवेश
  • अपनी नाबालिग लड़की के नाम पर भी कर सकती हैं निवेश
  • योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपए की राशि जमा की जा सकती है

Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (MSSC) 1 अप्रैल 2023 से शुरू की गई है। इसमें महिलाएं अपना पैसा निवेश कर सकती हैं। इस स्कीम में कोई भी महिला खुद के लिए या फिर अपनी नाबालिग लड़की के नाम पर 31 मार्च 2025 के पहले दो साल के लिए 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती है। इसमें निवेश करने पर 7.5 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलेगा। इसमें खाता डाकघर या किसी अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है। योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपए की राशि जमा की जा सकती है। इस योजना में कोई भी महिला कितने भी खाते खुलवा सकती हैं लेकिन अन्य खाते खुलवाने के बीच में तीन महीनें का अंतर होना जरूरी है।

मैच्योरिटी से पहले भी निकाल पाएंगे रकम

वैसे तो इस योजना में मैच्योरिटी का समय दो साल है। पर खाता खोलने की तारीख से एक साल बाद शेष राशि का अधिकतम 40 प्रतिशत तक निकालवा पाएंगे। फॉर्म-3 जमा करके इस रकम को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं मैज्योरिटी के दो साल पूरे होने के बाद खाताधारक उस समय लेखा कार्यालय में प्रपत्र-2 में एक आवेदन जमा करके शेष राशि प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे हो सकता है समय से पहले खाता बंद

अकाउंट के मैच्योरिटी से पहले खाता बंद नहीं किया जा सकता है। हालांकि नियमों में कुछ छूट भी है, जिसमें

1. खाताधारक की मृत्यु होने की कंडीशन शामिल है।

2. यदि खाताधारक गंभीर रूप से बीमार है या नाबालिग के अभिभावक की मौत हो जाती है

3. वहीं अभिभावक की मौत से आर्थिक तौर पर अकाउंट को जारी रखना संभव न हो और बैंक या पोस्ट ऑफिस खाताधारक इन चिंताओं से सहमत है तो खाताधारक खाते को बंद कर सकता है।

6 महीने बाद भी करवा सकते हैं बंद

यदि खाता समय से पहले बंद कर दिया जाता है, मूल राशि पर ब्याज उस योजना के लिए लागू दर पर मिलेगी। इन कारणों के अलावा किसी अन्य वजह से खाता खोलने की तारीख से 6 महीने के बाद किसी भी समय खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति दी जाएगी। इस मामले में खाते में पहले से मौजूद शेष राशि केवल उस दर पर ब्याज के लिए पात्र होगी जो इस योजना में दी गई दर से 2 प्रतिशत कम था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article