Jio mart brand ambassador: रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी 45 सेकंड के एक विज्ञापन में नजर आएंगे। इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है, यह आठ अक्टूबर, 2023 से लाइव होगा। रिलायंस की रिटेल फर्म जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी 45 सेकंड की एक विज्ञापन फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा, जियोमार्ट ने अपने त्योहारी अभियान को जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया के नाम से री-ब्रांड किया है, यह आठ अक्टूबर, 2023 को लाइव होगा।
1.5 लाख प्रोडक्ट को बेचता है Jio Mart
जियोमार्ट प्लेटफॉर्म वर्तमान में 1000 से ज्यादा लोगों के साथ काम करता है, जो 1.5 लाख यूनीक उत्पादों को बेचता है। दरअसल, कैंपेन शूट के तहत वरगंती ने बिहार की पुरस्कार विजेता कलाकार अंबिका देवी की ओर से बनाई गई मधुबनी पेंटिंग धोनी को भेंट की। यह दिखाता है कि जियोमार्ट का ध्यान न केवल ग्राहकों को उत्पादों और सर्वोत्तम अनुभव पेशकश करना है बल्कि लाखों कारीगरों और एसएमबी को आसानी से व्यवसाय करने में सक्षम बनाना है।
धोनी ने क्या कहा
इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "मैं उन मूल्यों को दृढ़ता से प्रतिध्वनित करता हूं, जियोमार्ट एक घरेलू ई-कॉमर्स ब्रांड है, वे भारत में डिजिटल खुदरा क्रांति का समर्थन करने के उद्देश्य से प्रेरित हैं। भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का जियो उत्सव अभियान भारत और उसके लोगों के उत्सव के लिए एक श्रद्धांजलि है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
