Mahanagar Gas Reduced Price Of CNG: मुंबई स्थित महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने 5 मार्च 2024 की मध्यरात्रि/6 मार्च 2024 की सुबह से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने मुंबई और उसके आस-पास सीएनजी की कीमतों में 2.5 रु प्रति किलो की कटौती की है। इससे सीएनजी का रेट 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गैस इनपुट लागत में कमी के चलते एमजीएल ने मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की घोषणा की है। मुंबई के मौजूदा पेट्रोल-डीजल के रेट के अनुसार एमजीएल की सीएनजी की कीमत अब पेट्रोल की तुलना में 53% और डीजल की तुलना में 22% कम है।
मुंबई में सीएनजी का रेट
ये भी पढ़ें -
ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में बढ़ेगी नेचुरल गैस की खपत
कंपनी ने कहा कि सीएनजी की कीमत में इस कटौती से ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में नेचुरल गैस की खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो भारत को स्वच्छ और ग्रीन बनाने की दिशा में एक कदम है। बता दें कि दिल्ली में सीएनजी का रेट 76.59 रु प्रति किलो है।
गेल है एमजीएल की प्रमोटर
महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) एक भारतीय नेचुरल गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है, जिसे 8 मई 1995 को शुरू किया गया था। एमजीएल भारत सरकार की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड और महाराष्ट्र सरकार का एक वेंचर है। गेल इसकी प्रमोटर है।
डेली कितनी गैस का डिस्ट्रिब्यूशन करती है एमजीएल
2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमजीएल का कुल वॉल्यूम 3.671 mmscmd (मिलियन मीट्रिक मानक घन मीटर प्रति दिन) रहा, जो जुलाई-सितंबर की तुलना में 2.69 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी ने 317.18 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जो एक साल पहले की तिमाही में दर्ज 172.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 84 प्रतिशत अधिक है।
