Mahanagar Gas ने दिया झटका, मुंबई में CNG और PNG के दाम बढ़ाए, आज से नई दरें लागू

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की दरों में 1 रुपये प्रति SCM (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Mahanagar Gas Price Hikes: मध्य पूर्व में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में आई उछाल का असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की दरों में 1 रुपये प्रति SCM (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 1 सितंबर की मध्य रात्रि से प्रभावी हो गई हैं। इस संशोधन के बाद मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में CNG की नई कीमत 88 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

Mahanagar gas

महानगर गैस ने बढ़ाए दाम

इनपुट लागत में बढ़ोतरी

MGL के अनुसार, मध्य पूर्व संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क से जुड़ी इनपुट गैस की दरों में भारी वृद्धि हुई है। CNG सेगमेंट में गैस की मांग काफी अधिक है, जिसे पूरा करने के लिए कंपनी को महंगी दरों पर आयातित स्पॉट RLNG (री-गैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस) खरीदनी पड़ रही है। कंपनी का कहना है कि यह मूल्य वृद्धि इनपुट लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई करेगी।

End of Feed