Magicbricks Report: 1-2 BHK फ्लैट की मांग 54% तक बढ़ी, मुंबई समेत इन शहरों में कीमतों में तेज बढ़ोतरी

प्रॉपइंडेक्स Q3 2025 की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत का रियल एस्टेट मार्केट, अफोर्डेबल हाउसिंग, बुनियादी ढांचे के विस्तार और खरीदारों की बदलती आकांक्षाओं के साथ ग्रोथ के नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में अच्छी तेजी है। घरों की मजबूत मांग के चलते कीमतें बढ़ी हैं। रियल एस्टेट मार्केट में सबसे ज्यादा 1-2 BHK फ्लैट की मांग है। भारत के अग्रणी रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म, मैजिकब्रिक्स की जुलाई-सितंबर 2025 की प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, अफोर्डेबल घरों की चुनौतियों के बावजूद, तिमाही में मांग 3.1% QoQ तक बढ़ी, क्योंकि खरीदार तेजी से छोटे घरों की ओर रुख कर रहे हैं। 1-2 BHK इकाइयों की हिस्सेदारी कुल मांग का 54% तक बढ़ गई, जिससे दो साल की गिरावट उलट सस्ते घरों पर फिर से ध्यान केंद्रित किया है।

रियल एस्टेट

रियल एस्टेट

सप्लाई घटने और मांग बढ़ने से कीमत बढ़ी

नए घरों की सप्लाई में मामूली 1% QoQ (–4.5% YoY) की वृद्धि हुई है। वहीं, कीमतों में लगातार वृद्धि जारी रही। पुणे (+41.4% YoY), मुंबई (+29.6% YoY) और ग्रेटर नोएडा (+27.3% YoY) में मजबूत मांग और सीमित नए लॉन्च के कारण सबसे तेज वार्षिक मूल्य वृद्धि दर्ज की गई। गौरतलब है कि निर्माणाधीन घरों की कीमतें तैयार घरों की तुलना में अधिक थीं, पुणे में अंडर कंस्ट्रक्शन घरों की कीमतें +29.1% QoQ बढ़ीं, जबकि रेडी टू मूव घरों की कीमतें +15.8% बढ़ीं। दिल्ली NCR बाजार में दिल्ली की मांग +10.3% QoQ के साथ सबसे आगे रही, इसके बाद नोएडा (+6.3% QoQ) और ग्रेटर नोएडा (+3.8% QoQ) रहे, जिन्हें द्वारका एक्सप्रेसवे और RRTS कॉरिडोर जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से बढ़ावा मिला।

End of Feed