हिप्पो होम्स ने लखनऊ में पहला होम इंटीरियर स्टोर किया लॉन्च , 10000 वर्ग फुट में है फैला

हिप्पो होम्स ने लखनऊ में अपना पहला और भारत में छठा होम इम्प्रूवमेंट और इंटीरियर स्टोर लॉन्च किया। 10,000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर 100 से ज्यादा ब्रांड्स के 10,000 से अधिक प्रोडक्ट्स के साथ, ग्राहकों को डिजिटल और वर्चुअल रियलिटी अनुभव भी प्रदान करेगा।

भारत में होम बिल्डिंग, रेनोवेशन और इंटीरियर सॉल्यूशंस के प्रमुख ओमनी-चैनल प्रोवाइडर हिप्पो होम्स ने लखनऊ में अपना पहला और देश में छठा स्टोर लॉन्च किया है। 10,000 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर उत्तर प्रदेश में हिप्पो होम्स की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। इस स्टोर का उद्घाटन हिप्पो होम्स के एमडी और सीईओ अरविंद मेदीरत्ता ने किया, जहां सीनियर लीडरशिप टीम और प्रमुख सप्लायर पार्टनर्स भी मौजूद रहे।

Hippo Homes Lucknow, Home Improvement Store

हिप्पो होम्स ने लखनऊ में अपना पहला होम इंटीरियर और होम इम्प्रूवमेंट स्टोर लॉन्च किया।

वन-स्टॉप सॉल्यूशन फॉर होम इम्प्रूवमेंट

यह नया स्टोर क्रेसेन्ट मॉल एंड हाइट्स, अमर शहीद पथ पर स्थित है और ग्राहकों को 100 से अधिक ब्रांड्स के 10,000 से अधिक उत्पादों की विशाल रेंज प्रदान करता है। इस स्टोर में प्रोडक्ट रिकमेंडेशन, डिज़ाइन इंस्पिरेशन और विशेषज्ञों की सलाह भी मिलेगी, जिससे ग्राहक अपने घर के लिए सही निर्णय ले सकेंगे।

End of Feed