बिजनेस

LPG Price Hike: शादियों के सीजन के बीच महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, जानें अपने शहरों के रेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 1, 2023, 08:56 AM IST

LPG Price 1 December: हाल ही खत्म हुए चुनावी राज्यों की करें तो राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिलेंडर 1,819 रुपये का हो गया है तो मध्यप्रदेश के भोपाल में 1804.5 रुपये का हो गया है। तेलंगाना के हैदराबाद में 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट आज से 2024.5 रुपये हो गया है।

Image

एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है।

Photo : Times Now Digital

LPG Price 1 December: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आज यानी 1 दिसंबर 2023 से एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। इसका असर सभी राज्यों के शहरों पर पड़ा है। बात हाल ही खत्म हुए चुनावी राज्यों की करें तो राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिलेंडर 1,819 रुपये का हो गया है तो मध्यप्रदेश के भोपाल में 1804.5 रुपये का हो गया है। तेलंगाना के हैदराबाद में 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट आज से 2024.5 रुपये हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी यह 2004 रुपये का हो गया है। यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

आज 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1775.50 रुपये की जगह 1796.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह 1885.50 की जगह 1908.00 में मिलेगा। जबकि मुंबई में 1728.00 की जगह 1749 रुपये में। चेन्नई में अब यह 1942.00 के बजाय 1968.50 रुपये का पड़ेगा।

इस बार भी 14.2 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत है। आज घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये घटा दिए गए थे।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहे हैं। दिल्ली में यह 903 रुपये प्रति सिलेंडर है, जबकि कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है। चेन्नई में आज यानी 1 दिसंबर 2023 को 918.50 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिल रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article