LPG Price 1 April 2025: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, नवरात्रि के बीच उपभोक्ताओं को राहत

LPG Price From 1 April 2025: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन ही आम लोगों को राहत दी, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिये। जानिए कितना सस्ता हुआ।

LPG Price From 1 April 2025 : एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के नए दाम घोषित किए हैं। इन नए दामों के तहत 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब ₹41 की कमी की गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Commercial LPG cylinder

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट

दिल्ली में 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का मूल्य ₹1762 हो गया है, जो मार्च में ₹1803 था। पटना में यह ₹2031 का हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 1 अगस्त 2024 के बाद से स्थिर है, और दिल्ली में इसका मूल्य ₹803 है।

End of Feed