LPG Price Down: मई महीने की पहली तारीख को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा) की कीमतों में राहत मिली है। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किग्रा रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 19 किग्रा सिलेंडर अब पहले से सस्ता मिलेगा।
ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 1747.50 रुपये चुकाने होंगे। अप्रैल में यही सिलेंडर 1762 रुपये में मिल रहा था, जबकि मार्च में इसकी कीमत 1803 रुपये थी। यानी पिछले एक महीने में 14.5 रुपये और दो महीने में कुल 55.5 रुपये की कटौती हुई है। यह कटौती खासकर होटल, रेस्टोरेंट, और कमर्शियल उपयोग करने वालों के लिए राहत की खबर है।
किस शहर में कितने कम हुए दाम
- दिल्ली: ₹1,747.50 (अप्रैल में ₹1,762 से कम)
- कोलकाता: ₹1,851.50 (₹1,868.50 से कम)
- मुंबई: ₹1,699 (₹1,713.50 से कम)
- चेन्नई: ₹1,906.50 (₹1,921.50 से कम)
यह लगातार दो महीनों में कमर्शियल एलपीजी दरों में दूसरी कटौती है। 1 अप्रैल को, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत में ₹41 की कटौती हुई थी, और अब ₹14.50 की और कटौती की गई है।
घरेलू एलपीजी की कीमतें स्थिर
घरेलू एलपीजी की कीमतों में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव किया गया था, जब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब एक साल के ठहराव के बाद 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 1 मई तक घरेलू सिलेंडर की कीमत आप नीचे देख सकते हैं।
- दिल्ली: ₹853
- कोलकाता: ₹879
- मुंबई: ₹852.50
- चेन्नई: ₹868.50
