LPG Cylinder Price Today, 01 November 2022: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को वाणिज्यिक गैस सिलेंडर (commercial LPG cylinder) की कीमत में तत्काल प्रभाव से 100 रुपये से भी ज्यादा की कमी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय एनर्जी कीमतों में गिरावट के अनुरूप जून के बाद से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह सातवीं कटौती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115.50 रुपये की कटौती की गई।
LPG Cylinder Prices, 01 Nov 2022: 115 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, अब इतनी है कीमत
आपके शहर में कितना है दाम?
राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,859.50 रुपये प्रति सिलेंडर से कम होकर 1,744 रुपये हो गई हा। वहीं मुंबई में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की की कीमत अब 1,696 रुपये, कोलकाता में 1,846 रुपये और चेन्नई में 1,893 रुपये (116.5 रुपये कम) हो गई है।
610 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर!
जून से अब तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 610 रुपये की कमी आई है। पिछले महीने, 1 अक्टूबर 2022 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए थे। वहीं उससे पिछले महीने ओएमसी ने 19 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की कटौती की थी। अब ताजा संशोधन के साथ, 19 किलो का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर राष्ट्रीय राजधानी में 1,859 रुपये में बिकेगा।
क्या घरेलू सिलेंडर भी हुआ सस्ता?
घरेलू सिलेंडर की बात करें, तो 6 जुलाई के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तब इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमत को 19 मई 2022 को संशोधित किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वर्तमान में 14 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,053 रुपये प्रति यूनिट पर बिक रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 1,079 रुपये, 1,052.5 रुपये और 1,068.5 रुपये है।
मालूम हो कि गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल ज्यादातर होटलों, खाने-पीने की दुकानों आदि में किया जाता है।
