बिजनेस

LPG Price Hike: आज से 48.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Commercial LPG Cylinder Price Hike: हर महीने की पहली तरीख को ऑयल कंपनियां LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। ऐसे में इस बार कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। यह हम आपको शहर में अब आपको नए रेट्स के अनुसार कितने का कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा उसके बारे में बता रहे हैं।

Image

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें।

Photo : iStock

Commercial Cylinder Price Hike: आज से अक्टूबर महीने (October 2024) की शुरुआत हो चुकी है और महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। मंगलवार को सुबह-सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर अब 1740 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 48.50 रुपये तक महंगा हो गया है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहारो से पहले लोगों को महंगा सिलेंडर परेशान करने वाला है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 अक्टूबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं। ऑयल कंपनियों ने 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

अक्टूबर 2024 से गैस सिलेंडर के नए दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 48.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में सिलेंडर का दाम 1740 रुपये हो गया है, जो पहले 1691 रुपए था। कोलकाता में सिलेंडर 1850.50 रुपये में मिलेगा जो पहले 1802 रुपए में मिल रहा था। मुंबई में सिलेंडर 1692.50 रुपये में मिलेाग जो पहले 1644 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में सिलेंडर 1903 रुपये में मिलेगा जो पहले 1855 रुपए का था।

Commercial Cylinder Price Hike

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के अक्टूबर के नए दाम। (सोर्स- IOCL)

जुलाई से लगातार बढ़ रहे 19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder के दाम

19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder Price में बीते जुलाई 2024 महीने के बाद से लगातार बढ़ोतरी हुी है। 1 जुलाई 2024 दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम हुए थे। लेकिन अगस्त 2024 में 19KG वाला गैस सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हुआ था। सितंबर महीने में दिल्ली में इसकी कीमत में सीधे 39 रुपये का इजाफा किया गया था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article