बिजनेस

Vijay Mallya News: इतना तो मैंने लिया ही नहीं... 6000 करोड़ का कर्ज, 14000 करोड़ बैंकों की वसूली, क्या चौंकाएंगे विजय माल्या के सबूत

Vijay Mallya latest news: विजय माल्या ने दावा किया है कि भारतीय बैंकों ने उनसे ₹6,000 करोड़ के कर्ज के बदले ₹14,000 करोड़ से ज्यादा की वसूली कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि जब उन्होंने इतना कर्ज लिया ही नहीं, तो इतनी बड़ी राशि कैसे वसूली गई। माल्या का कहना है कि उनके पास इसके सबूत हैं, जिन्हें वह यूके की अदालत में पेश करेंगे।

Image

विजय माल्या का आरोप: 'मैंने कर्ज चुकाया, फिर भी बैंक मुझे भगोड़ा क्यों कह रहे हैं?

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vijay Mallya latest news: भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने उनसे जितना कर्ज लिया था, उससे दोगुनी राशि की संपत्तियां पहले ही वसूल कर ली हैं। माल्या ने वित्त मंत्रालय की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बैंकों ने ₹6,203 करोड़ के कर्ज के बदले ₹14,131.8 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं।

सोशल मीडिया पर जताई चिंता, यूके कोर्ट में क्या कहेंगे बैंक?

माल्या ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) ने ₹6,203 करोड़ की वसूली का आदेश दिया था, जबकि बैंकों ने अब तक उससे कहीं अधिक वसूली कर ली है। उन्होंने पूछा, “जब मेरे यूके दिवालिया केस की सुनवाई होगी, तब बैंक वहां क्या जवाब देंगे?”

सरकारी रिपोर्ट में कई भगोड़ों का जिक्र, माल्या पर विशेष ध्यान

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि विजय माल्या समेत 10 बड़े आर्थिक अपराधियों के मामले में ईडी ने संपत्ति कुर्क की है। माल्या की जब्त की गई ₹14,131.6 करोड़ की संपत्तियां सार्वजनिक बैंकों को सौंपी जा चुकी हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 36 भगोड़ों के लिए कुल 44 प्रत्यर्पण अनुरोध विभिन्न देशों को भेजे गए हैं।

2017 में DRT ने 6203 करोड़ की वसूली का दिया था आदेश

ऋण वसूली न्यायाधिकरण की बेंगलुरु पीठ ने 2017 में भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों को माल्या और उनकी कंपनियों से ₹6,203 करोड़ वसूलने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। यह आदेश किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए कर्ज की वसूली के लिए था, जिसमें सालाना 11.5% ब्याज दर लागू की गई थी। माल्या का कहना है कि उन्होंने पहले ही 100% कर्ज चुकाने की पेशकश की थी, लेकिन बैंकों और सरकार ने उनका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन चले गए थे और तब से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article