
PM Kisan Yojana 13th Installment: मोदी ने जारी की पीएम किसान की 13 वीं किस्त, चेंक करें अपना अकाउंट
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Kist/Installment Payment: पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त आज (27 फरवरी, 2023) जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी की 13वीं किस्त जारी की, जो आठ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में भेजी गई । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस दौरान मौजूद थे। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने पर 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपए का वित्तीय लाभ दिया जाता है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। यह योजना फरवरी, 2019 में पेश की गई थी लेकिन इसे दिसंबर 2018 से प्रभावी माना गया था। इससे पहले, पीएम-किसान योजना की 11वीं किस्त मई, 2022 में जारी की गई थी जबकि 12वीं किस्त अक्टूबर, 2022 में जारी की गई थी।