LIC Share Price Target 2025: बीमा सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को अब भी देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करने का श्रेय मिला हुआ है। एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ मई 2022 में 902-949 रुपये के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया था। आखिर में इसके आईपीओ में 949 रु का प्राइस तय किया गया था। वैसे तो यह सबसे बड़ा IPO था, मगर एलआईसी कोई खास लिस्टिंग करने में सफल नहीं हो सकी थी। उसके बाद तो उल्टे इसके शेयर में कमजोरी आई है। आज सोमवार को भी एलआईसी का शेयर कमजोर स्थिति में दिख रहा है।
LIC के लिए BUY कॉल
ये भी पढ़ें -
LIC Share Price Today
आज करीब सवा 11 बजे BSE पर एलआईसी का शेयर 6.90 रु या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 744.40 रु पर है। यानी ये आईपीओ प्राइस (949 रु) से 27.5 फीसदी नीचे है। मगर एक ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि आने वाले समय में इसका रेट आईपीओ प्राइस से भी ऊपर जा सकता है।
LIC Share Buy or Not
प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अुसार 4.90 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ, जीवन बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने इंडस्ट्री में अपनी लीडरशिप बनाए रखी है और अलग-अलग प्रोजक्ट लॉन्च करने और प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव के जरिए अपने ओवरऑल डेवलपमेंट को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। साथ ही कंपनी ने एलआईसी के शेयर खरीदने की सलाह भी दी है।
LIC Share Price Target 2025
मोतीलाल ओसवाल ने एलआईसी के शेयरों को 1,085 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। बीते एक महीने में एलआईसी का शेयर 5.71 फीसदी और 6 महीनों में 26.32 फीसदी गिरा है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
