50 करोड़ रु जुटाएगी LIC सपोर्टेड ये NBFC कंपनी, NCD इश्यू को मिली मंजूरी

IC समर्थित एनबीएफसी कंपनी Paisalo Digital ने ₹50 करोड़ तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है। यह राशि नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के माध्यम से प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जुटाई जाएगी। प्रत्येक डिबेंचर ₹1 लाख के मूल्य का होगा और कुल 5,000 डिबेंचर्स जारी किए जाएंगे। इसमें ₹25 करोड़ का बेस इश्यू होगा और ₹25 करोड़ की ओवरसब्सक्रिप्शन की अनुमति होगी। ये डिबेंचर्स 10% वार्षिक ब्याज दर पर 24 महीनों की अवधि के लिए होंगे, और BSE पर लिस्ट किए जाएंगे।

LIC सपोर्टेड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) Paisalo Digital ने ₹50 करोड़ तक जुटाने के लिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी ने 15 मई 2025 को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह इश्यू Electronic Book Provider (EBP) प्लेटफॉर्म पर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए किया जाएगा। प्रस्तावित इश्यू में ₹1 लाख फेस वैल्यू के 5,000 डिबेंचर्स शामिल होंगे। बेस साइज ₹25 करोड़ होगा, जबकि अतिरिक्त ₹25 करोड़ की ओवरसब्सक्रिप्शन को रिटेन करने का विकल्प होगा, जिससे कुल राशि ₹50 करोड़ तक पहुंचेगी।

lic-backed-nbfc

LIC-सपोर्टेड NBFC

10% ब्याज दर और 24 महीने की परिपक्वता अवधि

डिबेंचर्स पर सालाना 10% कूपन रेट मिलेगा, और ब्याज का भुगतान मासिक रूप से किया जाएगा। 24 महीने की अवधि पूरी होने पर मूलधन की अदायगी फेस वैल्यू पर की जाएगी। ये डिबेंचर्स BSE पर लिस्ट किए जाएंगे।

End of Feed