LIC New Plans : लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने दो नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनका मकसद फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी के साथ लाइफ कवर देना है। प्रोटेक्शन प्लस प्लान 886 (LIC Protection Plus Plan 886) और LIC का बीमा कवच प्लान 887 (LIC Bima Kavach Plan 887)। ये प्लान पॉलिसीहोल्डर्स की सेविंग्स से लेकर प्योर रिस्क प्रोटेक्शन तक, अलग-अलग जरुरतों को पूरा करते हैं। यहां एंट्री रिक्वायरमेंट्स, एलिजिबिलिटी, मिनिमम सम इंश्योर्ड, प्रीमियम्स वगैरह जैसे फीचर्स के बारे में डिटेल में बताया गया है।
LIC Protection Plus (Plan 886)
यह एक लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसका मतलब है कि आपका पैसा मार्केट से जुड़े फंड में निवेश होता है। यह प्लान जीवन सुरक्षा के साथ बचत और निवेश विकल्प भी देता है।
- एंट्री आयु: इस प्लान के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 65 वर्ष है।
- प्रीमियम भुगतान विकल्प (PPT): आप 5, 7, 10 या 15 साल के प्रीमियम भुगतान विकल्प चुन सकते हैं। इसके अनुसार पॉलिसी अवधि 10, 15, 20 या 25 साल हो सकती है।
- प्रीमियम की जानकारी: न्यूनतम प्रीमियम PPT और पेमेंट मोड पर निर्भर करता है। अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं, लेकिन LIC की अंडरराइटिंग शर्तों के अनुसार तय किया जाएगा।
- टॉप-अप प्रीमियम देने का विकल्प: सम एश्योर्ड (Sum Assured), एज 50 वर्ष से कम: सालाना प्रीमियम का 7 गुना, एज 50 वर्ष या अधिक: सालाना प्रीमियम का 5 गुना, अधिकतम सम एश्योर्ड उम्र और PPT के आधार पर तय होगा।
- मैच्योरिटी या सर्वाइवल बेनिफिट: पॉलिसी पूरी होने पर पॉलिसीधारक को यूनिट फंड वैल्यू (Base + Top-up फंड वैल्यू) दी जाती है। यानी मार्केट में आपके निवेश का कुल मूल्य।
LIC Bima Kavach (Plan 887)
यह एक शुद्ध जोखिम सुरक्षा (Pure Protection / Term Plan) है। इस प्लान में कोई निवेश या बोनस नहीं होता, बल्कि मृत्यु होने पर परिवार को निश्चित राशि मिलती है।
- प्रवेश आयु (Age at Entry): न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 65 वर्ष है। 60 वर्ष के बाद प्रवेश विशेष शर्तों और मेडिकल जांच पर निर्भर करता है।
- मैच्योरिटी आयु: 28 से 100 वर्ष के बीच है।
- सम एश्योर्ड (Sum Assured): न्यूनतम: 2 करोड़ रुपये। अधिकतम: कोई सीमा नहीं (LIC की अंडरराइटिंग पर निर्भर)।
- प्रीमियम भुगतान विकल्प: सिंगल प्रीमियम, लिमिटेड प्रीमियम (5, 10, 15 वर्ष), रेगुलर प्रीमियम, डेथ बेनिफिट विकल्प।
- Level Sum Assured: पूरी अवधि में सम एश्योर्ड समान रहता है।
- Increasing Sum Assured: समय के साथ सम एश्योर्ड बढ़ता जाता है।
- पॉलिसी टर्म (Policy Term): सिंगल प्रीमियम कम से कम 10 वर्ष, लिमिटेड प्रीमियम, PPT 5 टर्म 10 वर्ष, PPT 10 टर्म 15 वर्ष, PPT 15 टर्म 20 वर्ष।
- रेगुलर प्रीमियम: कम से कम 10 वर्ष।
- अधिकतम पॉलिसी टर्म: 82 वर्ष, बशर्ते उम्र 100 साल से अधिक न हो।
Protection Plus उन लोगों के लिए है जो जीवन सुरक्षा के साथ निवेश और लचीलापन चाहते हैं। Bima Kavach एक उच्च कवरेज वाला टर्म प्लान है, जो केवल जोखिम सुरक्षा देता है और बड़े सम एश्योर्ड की तलाश करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।
