LIC ने लांच किया जीवन उत्सव,जीवन भर मिलेगा बीमा राशि का 10 फीसदी रिटर्न, जानें कैसे मिलेगा फायदा

LIC Jeevan Utsav: एलआईसी जीवन उत्सव स्कीम में न्यूनतम सम एश्योर्ड राशि 5 लाख रुपये होगी। और कोई व्यक्ति कितनी भी राशि का इंश्योरेंस करा सकेगा। नई स्कीम में पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।

LIC Jeevan Utsav: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) ने बुधवार को अपना नया प्रोडक्ट लांच कर दिया है। एलआईसी का यह प्रोडक्ट, उसके परंपरागत प्रोडक्ट से बेहद अलग है। जिसका इशारा हाल ही में एलआईसी चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने एक इंटरव्यू में कुछ दिन पहले दिया था। नए प्रोडक्ट LIC Jeevan Utsav (एलआईसी जीवन उत्सव) में कंपनी ने सुनिश्चित रिटर्न देने का वादा किया है। जीवन उत्सव एक नॉन लिंक्ड, गैर भागीदारी वाली व्यक्तिगत बचत वाली जीवन बीमा स्कीम है। इसके तहत पॉलिसी अवधि खत्म होने के बाद भी निवेशक को पूरे जीवन का लाइफ कवर मिलेगा। और एक तय समय के बाद, सम एश्योर्ड राशि के अनुसार सालाना 10 फीसदी का तय रिटर्न मिलेगा।

lic jeevan utsav

एलआईसी जीवन उत्सव स्कीम

क्या मिलेंगे फायदे

LIC Jeevan Utsav में न्यूनतम सम एश्योर्ड राशि 5 लाख रुपये होगी। और इसमें सम एश्योर्ड की अधिकतम राशि नहीं तय की गई है। यानी कस्टमर जितना चाहे उतनी राशि समय एश्योर्ड के रूप में करा सकता है।

End of Feed