LIC की नई शानदार स्कीम, जितना प्रीमियम भरेंगे मिल जाएगा वापस, साथ में लाइफ कवर का फायदा भी

LIC Jeevan Kiran Plan: एलआईसी जीवन किरण योजना 18 से 65 वर्ष के ग्राहकों के लिए है। इस पॉलिसी के तहत, पॉलिसीधारकों को अपने स्पेसिफिक फाइनेंशियल टार्गेट और जरूरत के आधार पर, 10 से 40 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि चुनने की आजादी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी ने पेश की नई जीवन किरण स्कीम
  • 18 से 65 साल तक आयु वाले ले सकते हैं ये स्कीम
  • लाइफ कवर के साथ वापस मिलेगा प्रीमियम

LIC Jeevan Kiran Plan: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी (LIC) अकसर नई-नई स्कीमें बीमा पॉलिसी पेश करती रहती है। इसकी लेटेस्ट पॉलिसी है 'एलआईसी जीवन किरण'। ये एलआईसी की एक नई जीवन बीमा योजना है, जो जीवन कवर और प्रीमियम रिटर्न दोनों प्रोवाइड करती है। यानी आपको इस प्लान में लाइफ कवर तो मिलेगा ही, पर उसके साथ ही जितना प्रीमियम आप भरेंगे वो भी आपको वापस मिल जाएगा। आगे जानिए इस पॉलिसी की पूरी डिटेल।

कौन ले सकता है ये पॉलिसी

यह योजना 18 से 65 वर्ष के ग्राहकों के लिए है। इस पॉलिसी के तहत, पॉलिसीधारकों को अपने स्पेसिफिक फाइनेंशियल टार्गेट और जरूरत के आधार पर, 10 से 40 वर्ष तक की पॉलिसी अवधि चुनने की आजादी है।

End of Feed