बिजनेस

31 मार्च तक बंद हो जाएंगी LIC की ये स्कीम, आप भी उठा सकते हैं फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 03:17 PM IST

LIC Dhan Varsha and PM Vaya Vandan Yojana: LIC के दो प्लान इस महीने 31 मार्च को बंद हो रहे हैं। ऐसे में बेहतर निवेश के लिए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना और धन वर्षा स्कीम अच्छा विकल्प बन सकते हैं।

Image

एनआईसी की इन स्कीम में 31 मार्च तक निवेश का मौका

LIC Dhan Varsha and PM Vaya Vandan Yojana: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के दो प्लान इस महीने 31 मार्च को बंद हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप लंबी अवधि को देखते हुए बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो इन स्कीम में निवेश का यह आखिरी मौका है। इसके तहत 31 मार्च तक प्रधानमंत्री व्यय वंदन योजना और धन वर्षा योजना में निवेश किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन स्कीम में निवेश के क्या फायदे हैं और उनमें कैसे निवेश किया जा सकता है..

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

केंद्र सरकार ने इस योजना का ऐलान किया था। और इसमें वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana- PMVVY) को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)द्वारा संचालित किया जा सकता है। इस स्‍कीम में निवेश करके हर महीने 9,250 रुपए तक की पेंशन पाई जा सकती है। आवेदन एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, जिन्‍हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलती है। ऐसे लोग रिटायरमेंट पर मिले एकमुश्‍त रकम को इसमें निवेश कर सकते हैं। निवेश की गई रकम पर 7.4 फीसदी की दर से हर महीने ब्‍याज दिया जाता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में न्‍यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 9250 रुपए तक हर महीने पेंशन ली जा सकती है।इसके तहत 10 साल तक निवेश किया जा सकता है। योजना की अवधि पूरी होने पर यानी 10 साल बाद पेंशन के अंतिम भुगतान के साथ आपकी जमा रकम लौटा दी जाती है। इसके अलावा पेंशन मासिक,‍ तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर ली जा सकती है। साथ ही अहम बात यह भी है कि योजना को 10 साल पहले भी सरेंडर किया जा सकता है।

LIC धन वर्षा (LIC Dhan Varsha Plan )

इसी तरह LIC का धन वर्षा प्लान बेहद खास फीचर्स देता है। यह एक सिंगल प्रीमियम इंश्योरेंस स्कीम है। इसके तहत एकमुश्त रकम जमा की जाती है। इसके लिए निवेश के दो विकल्प मिलते हैं। पहले विकल्प में प्रीमियम का 1.25 तक का रिटर्न मिलता है। वहीं दूसरे विकल्प में पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने पर 10 गुना तक का रिटर्न मिल सकता है। वहीं अगर पॉलिसी होल्डर योजना के पूरे होने तक जीवित रहता है तो ऐसी स्थिति में उसे बेसिक सम एश्योर्ड के साथ ही गारंटीड एडिशंस का लाभ भी मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article