NBFC Stock: एलआईसी सपोर्टेड 50 से कम बीएसई स्मॉलकैप स्टॉक पर नया अपडेट, जानें क्या है शेयर का हाल

NBFC Stock: पैसालो डिजिटल BSE SmallCap इंडेक्स का हिस्सा है और यह मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) और कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में लगा है। यह एक स्मॉल-कैप NBFC जिसमें सरकार द्वारा संचालित LIC की हिस्सेदारी है।

पैसालो डिजिटल (Paisalo Digital) एक स्मॉल-कैप NBFC जिसमें सरकार द्वारा संचालित LIC की हिस्सेदारी है, अपने कर्मचारियों के लिए इंप्लॉई स्टॉक परचेज स्कीम (ESPS) के तहत इक्विटी शेयरों के आवंटन के प्रस्ताव पर विचार करने जा रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि इस संबंध में बोर्ड की बैठक 28 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

lic-backed-nbfc

LIC-समर्थित NBFC

पैसालो डिजिटल BSE SmallCap इंडेक्स का हिस्सा है और यह मुख्य रूप से स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) और कमजोर वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में संलग्न है। कंपनी ने कहा, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ऑपरेशंस और फाइनेंस कमेटी की बैठक 28 फरवरी 2025 को आयोजित होगी, जिसमें SEBI (Share Based Employee Benefits and Sweat Equity) Regulations, 2021 के तहत PDL ESPS 2024 के अनुसार शेयर आवंटन पर विचार किया जाएगा।"

End of Feed