बिजनेस

LG: LG की भारत में 12000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी? बैंकों को चुना

LG: एलजी ने बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, सिटीग्रुप इंक., मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी जैसे बैंकों को आईपीओ के लिए तय किया है। जो अगले साल की शुरुआत में हो आ सकता है। सूत्रों के अनुसार एलजी शेयर बिक्री से $1 बिलियन से $1.5 बिलियन तक जुटाने का प्रयास कर सकता है, जिससे एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वैल्यू $13 बिलियन से ज्यादा हो सकती है।

Image

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ।

Photo : Times Now Digital

LG: दक्षिण कोरिया की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics) ने अपनी भारतीय कंपनी के संभावित IPO के लिए बैंकों को चुना है। इनकी मदद से 1.5 बिलियन डॉलर (12,582 करोड़ रुपये) तक की रकम जुटाई जा सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति से परिचित व्यक्तियों ने इसकी जानकारी दी है।

LG ने इन बैंकों को चुना!

सूत्रों के मुताबिक, एलजी ने बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, सिटीग्रुप इंक., मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी जैसे बैंकों को आईपीओ के लिए तय किया है। जो अगले साल की शुरुआत में हो आ सकता है। सूत्रों के अनुसार एलजी शेयर बिक्री से $1 बिलियन से $1.5 बिलियन तक जुटाने का प्रयास कर सकता है, जिससे एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वैल्यू $13 बिलियन से ज्यादा हो सकती है।

शेयर बाजार रेगुलेटर के पास प्रॉस्पेक्टस फाइल कब तक करेगी LG

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर कहा कि विचार-विमर्श अभी भी चल रहा है और पेशकश की राशि और समय जैसी बारीकियों में बदलाव हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने की शुरुआत में कंपनी भारत के शेयर बाजार रेगुलेटर के पास प्रॉस्पेक्टस फाइल कर सकती है। उन्होंने कहा कि बाद में इसमें स्थानीय बैंकों सहित अन्य बैंकों को भी शामिल किया जा सकता है।

ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, हुंडई मोटर कंपनी इस साल अपनी स्थानीय भारतीय कंपनी में शेयर बेचने की योजना बना रही है, जो शायद दक्षिण एशियाई देश में अब तक की सबसे बड़ी लिस्टिंग में से एक होगी। ब्लूमबर्ग टेलीविजन को अगस्त में दिए गए इंटरव्यू में सीईओ विलियम चो के अनुसार, एलजी के भारतीय परिचालन का आईपीओ दक्षिण कोरियाई निगम द्वारा विचार की जा रही संभावनाओं में से एक है क्योंकि यह 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री लक्ष्य में $75 बिलियन तक पहुंचने और अपने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को रिवाइव करने का प्रयास कर रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article