LG Electronics का IPO आज से खुला, GMP मचा रहा धमाल, जानें ग्रे मार्केट में क्या चल रहा रेट?

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया घरेलू उपकरणों और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर B2C और B2B दोनों ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी पैनल, इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव सहित कई प्रकार के उत्पाद प्रदान करती है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स नोएडा (उत्तर प्रदेश) और पुणे में स्थित हैं।

LG Electronics IPO: दक्षिण कोरिया के एलजी समूह की भारतीय सहायक कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) आज, यानी 7 अक्टूबर से खुल गया है। इस आईपीओ में निवेशक 9 अक्टूबर तक पैसा लगा पाएंगे। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,080 से ₹1,140 प्रति शेयर है। अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इस आईपीओ के बारे में और क्या चल रहा है ताजा GMP? वैसे ग्रे मार्केट में यह आईपीओ बंपर कमाई का अभी संकेत दे रहा है।

एलजी आईपीओ

एलजी आईपीओ

पूरी तरह से ओएफएस है यह आईपीओ

यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री के लिए प्रस्ताव (ओएफएस) है, जिसमें मूल कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। भारत इकाई को इस निर्गम से कोई आय प्राप्त नहीं होगी। 10.18 करोड़ इक्विटी शेयर प्रस्तावित हैं। ₹1,080 से ₹1,140 प्रति शेयर का मूल्य बैंड लगभग 8.7 बिलियन डॉलर, या ऊपरी स्तर पर लगभग ₹77,000 करोड़ का मार्केट कैप दर्शाता है। ₹11,607 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 9 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा और शेयर 14 अक्टूबर को एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होंगे।

End of Feed