बिजनेस

₹140 प्रति शेयर Dividend देगी देश की यह दिग्गज ऑटो कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?

मारुति सुजुकी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए 140 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

Image

डिविडेंड शेयर

Dividend Stock: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी, मारुति सुजुकी ने अपने शेयर होल्डर को प्रति स्टॉक 140 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 28 अप्रैल, 2026 को हुई अपनी मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए कुल ₹44,016 मिलियन यानी ₹140 प्रति शेयर (नॉमिनल वैल्यू ₹5 प्रति शेयर) (पिछले साल ₹42,444 मिलियन यानी ₹135 प्रति शेयर) के फाइनल डिविडेंड पर विचार किया और उसकी सिफारिश की, जिसे अगली एनुअल जनरल मीटिंग में सदस्यों की मंजूरी मिलनी बाकी है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह डिविडेंड उन शेयर होल्डर्स को दिया जाएगा जिनके नाम शुक्रवार, 7 अगस्त (रिकॉर्ड डेट) को बिजनेस के घंटे खत्म होने से पहले डीमैट अकाउंट में शेयर होंगे। डिविडेंड के पेमेंट की तारीख 9 सितंबर तय की गई है।

इससे पहले कब-कब मिला डिविडेंड

घोषणा तिथिडिविडेंड राशि (₹)डिविडेंड प्रकारएक्स-डेट
25 अप्रैल 2025135अंतिम (Final)01 अगस्त 2025
26 अप्रैल 2024125अंतिम (Final)02 अगस्त 2024
26 अप्रैल 202390अंतिम (Final)03 अगस्त 2023
29 अप्रैल 202260अंतिम (Final)03 अगस्त 2022
28 जून 202145अंतिम (Final)05 अगस्त 2021

मारुति सुजुकी के मुनाफे में 6.9% की गिरावट

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) सालाना आधार पर गिरकर विश्लेषकों के अनुमान से नीचे रहा है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹3,590.5 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में इसमें 6.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मुनाफे में गिरावट के बावजूद, कंपनी के रेवेन्यू के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। मारुति सुजुकी का परिचालन राजस्व (Revenue from operations) सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़कर ₹52,449.3 करोड़ पर पहुंच गया।

गिरकर बंद हुआ शेयर

डिविडेंड और रिजल्ट की घोषणा के बाद BSE पर ऑटो मेकर का स्टॉक 2.5 प्रतिशत गिरकर 12,891.7 रुपये पर बंद हुआ। रिकॉर्ड हाई से मारुति सुजुकी के शेयर्स इस साल अब तक 22.9 प्रतिशत टूट चुका है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article