बिजनेस

Layoffs 2023: पिछले 3 महीने में 1.5 लाख लोगों की गई नौकरी, 500 टेक कंपनियों ने निकाला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2023, 03:44 PM IST

Layoffs 2023: छंटनी को ट्रैक करने वाली वेबसाइट layoffs.fyi के अनुसार अकेले 2023 में कुल 503 कंपनियों ने लगभग 1,48,165 कर्मचारियों की छंटनी की है। जनवरी 2023 में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, Google और सेल्सफोर्स के साथ बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा करने वाले कर्मचारियों की एक लाख पहुंच गई है।

Image

Layoffs 2023: जनवरी 2023 में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और सेल्सफोर्स के साथ बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा करने वाले कर्मचारियों की एक लाख पहुंच गई है।

Photo : iStock

Layoffs 2023: छंटनी का बहुत बुरा दौर जारी है। साल 2023 के 3 महीनों के अंदर ही करीब 1.5 लाख कर्मचारियों को कंपनियां निकाल चुकी हैं। नई रिपोर्ट में दावा है कि 500 से ज्यादा टेक कंपनियों ने 1.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल है।

कुल 27,000 कर्मचारियों तक हो जाएगी छंटनी

हाल ही में, अमेजन (Amazon) ने 9,000 कर्मचारियों को नौकरियों से निकालने का ऐलान किया है, कंपनी के ऐसा करने के बाद इसकी कुल छंटनी 27,000 कर्मचारियों की हो जाएगी। छंटनी को ट्रैक करने वाली वेबसाइट layoffs.fyi के अनुसार अकेले 2023 में कुल 503 कंपनियों ने लगभग 1,48,165 कर्मचारियों की छंटनी की है। जनवरी 2023 में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, Google और सेल्सफोर्स के साथ बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा करने वाले कर्मचारियों की एक लाख पहुंच गई है।

CEO एंडी जेसी ने छंटनी की दी जानकारी

2022 में, लगभग सभी उद्योगों में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू होने के बाद, कुल 1,046 टेक कंपनियों ने लगभग 1.6 लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्त दिखाया था। अमेजन पर, सीईओ एंडी जेसी ने 20 मार्च, 2023 को 9,000 छंटनी की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया था। टेक फर्म्स के कई अन्य बड़ी कंपनियों की तरह, जेसी ने छंटनी के लिए "अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता" और "कोविड-19 के दौरान तेजी से हुई भर्ती" को जिम्मेदार ठहराया।

मेटा भी कर चुकी है घोषणा

अमेजन के अलावा एक और टेक दिग्गज,मेटा ने छंटनी के दूसरे दौर की घोषणा कर चुकी है। सीईओ मार्क जुकरबर्ग के अनुसार, कुल 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। इसके अलावा 5,000 पोस्ट खत्म की जाएंगी। मेटा ने नवंबर 2022 में सुर्खियां बटोरीं, जब इसने लगभग 11,000 को निकाल दिया, जिसे टेक उद्योग में देखी गई सबसे बड़ी छंटनी के रूप में जाना जाता है।

End of Article