Share Market Today: आज शनिवार 4 अक्टूबर को खुलेगा शेयर बाजार, क्यों और कब, देखें शेड्यूल और टाइमिंग

Share Market Mock Trading Session: स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE ने शनिवार 4 अक्टूबर को मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया है। यह सेशन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में होगा। इसका उद्देश्य ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, नए उत्पादों और प्रणालियों का परीक्षण करना और बाजार प्रतिभागियों को बिना वित्तीय जोखिम के अभ्यास का अवसर देना है। (Kya aaj Share bazaar Khulega)

Share Market Mock Trading Session: आज शनिवार होने की वजह से सामान्यतः शेयर बाजार बंद रहता है लेकिन इस बार BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शनिवार 4 अक्टूबर को मॉक ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया है। यह मॉक ट्रेडिंग सत्र विभिन्न क्षेत्रों जैसे इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में होगा।

NSE, BSE, Stock Market, share market, mock trading session

आज ओपन होगा भारतीय शेयर बाजार (तस्वीर-istock)

आज के मॉक ट्रेडिंग सत्र का समय

शनिवार 4 अक्टूबर को मॉक ट्रेडिंग सत्र सुबह 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि ट्रेडिंग मार्केट सुबह 11:15 बजे चालू होगा। यह सत्र दोपहर 2:00 बजे बंद होगा। इसके अलावा, एक विशेष प्री-ओपन सेशन भी होगा जो सुबह 11:00 बजे शुरू होकर 11:45 बजे समाप्त होगा।

End of Feed