Sawan Shivratri Bank Holiday Today, Kya Aaj Bank Khule Hain, 23 July 2025: आज सावन शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। यह दिन खासकर उत्तर भारत में बहुत महत्व रखता है, जहां कांवड़ यात्रा और शिव पूजा के लिए विशेष उत्सव होते हैं। इस अवसर पर कई स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे?
क्या आज बैंकों में छुट्टियां हैं जानिए डिटेल (तस्वीर-istock)
RBI की बैंक छुट्टियों की लिस्ट में सावन शिवरात्रि नहीं शामिल
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की तरह 2025 के लिए भी बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर चुका है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और धार्मिक छुट्टियां शामिल होती हैं, जिन पर बैंक बंद रहते हैं। हालांकि, RBI की लिस्ट में 23 जुलाई 2025 (सावन शिवरात्रि) को बैंक अवकाश के तौर पर शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि इस दिन देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।
जुलाई 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियों
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद
27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी
28 जुलाई (सोमवार): गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के कारण स्थानीय बैंक बंद
छुट्टियों के दौरान कैसे करें बैंक के काम
अगर आप सावन शिवरात्रि या इसके आस-पास के दिनों में किसी बैंक शाखा में जाकर कैश लेन-देन, चेक क्लियरिंग या ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले से निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी। आप इनका इस्तेमाल कर पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं।
विशेष सलाह
कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक दो या ज्यादा दिन बंद रह सकते हैं। इसलिए अपने स्थानीय बैंक ब्रांच या राज्य के अनुसार छुट्टियों की जानकारी जरूर जांचें।
