Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 4 मार्च 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज बुधवार 4 मार्च 2026 है। इस साल होली दो दिन मनाई जा रही है। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर या राज्य में बैंकों में छुट्टी तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Bank Holiday Today: आज बुधरवार 4 मार्च 2026 है। इस साल होली का त्योहार दो दिन मनाई जा रहा है। कहीं 3 तारीख को मनाई गई तो कहीं 4 तारीख को मनाई जा रही है। इस वजह से बैंक छुट्टियों को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या आज 4 मार्च 2026 को बंद रहेंगे। दरअसल, भारत में बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार तय होती हैं। इसी वजह से कुछ राज्यों में 3 मार्च को बैंक बंद थे, तो कुछ राज्यों में 4 मार्च को छुट्टी है। वहीं, कुछ राज्यों में लगातार दो दिन तक बैंक बंद हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने वालों को आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में बताया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक किस वजह से बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list (2)

जानिए आज कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे (तस्वीर-istock)

आज 4 मार्च 2026 को इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

कई राज्यों में आज होली है और उससे जुड़े त्योहारों के कारण 4 मार्च 2026 को बैंक बंद हैं। आज होली, धुलेटी और याओसांग (दूसरा दिन) की वजह से छुट्टी है। इसलिए त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में रहने वाले ग्राहकों को आज 4 मार्च को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी।

End of Feed