बिजनेस

चांदी का भाव आज का 4 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 March 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। कभी तेजी से उपर चढ़ जाती है तो कभी तेजी से लुढ़क जाती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 4 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध और होली के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव में फिर उछाल देखने को मिला। चांदी आज 1.02% बढ़कर यानी 2626 रुपये चढ़कर 2,61,101 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 258475 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी आज 10,000 रुपये लुढ़कर 2,85,000 रुपये किलो हो गई। सुबह में 2,95,000 रुपये किलो थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,89,848 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,66,431 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,71,347 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,850₹28,500₹2,85,000
लखनऊ₹2,850₹28,500₹2,85,000
मेरठ₹2,850₹28,500₹2,85,000
कानपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अयोध्या₹2,850₹28,500₹2,85,000
गाजियाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
नोएडा₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुरुग्राम₹2,850₹28,500₹2,85,000
चंडीगढ़₹2,850₹28,500₹2,85,000
जयपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
लुधियाना₹2,850₹28,500₹2,85,000
गुवाहाटी₹2,850₹28,500₹2,85,000
इंदौर₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
सूरत₹2,850₹28,500₹2,85,000
नागपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
नासिक₹2,850₹28,500₹2,85,000
बैंगलोर₹2,850₹28,500₹2,85,000
भुवनेश्वर₹2,950₹29,500₹2,95,000
कटक₹2,950₹29,500₹2,95,000
रायपुर₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
केरल₹2,950₹29,500₹2,95,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार पिछले कारोबारी दिन सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने सेफ-हेवन एसेट्स का रुख किया, जिससे चांदी 32,000 रुपये यानी 11.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी भी 1.43 प्रतिशत चढ़कर 95.19 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाली चांदी 10,508 रुपये यानी 3.72 प्रतिशत बढ़कर 2,93,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, कॉमेक्स में मई डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 4 डॉलर यानी 4.3 प्रतिशत उछलकर 97.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं जानकार

PTI के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमलों के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई और बुलियन की मांग में तेजी आई।

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार स्पॉट गोल्ड 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर करीब 5,400 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया, जो दो महीने का उच्चतम स्तर है। उनका कहना है कि बढ़ते तनाव से ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार मार्गों पर असर की आशंका बढ़ी है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया।

LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने बताया कि आने वाला सप्ताह अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से अहम रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग और नॉन-मैन्युफैक्चरिंग PMI, ADP नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट और बेरोजगारी के आंकड़े बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर चांदी के वायदा बाजार में साफ दिखा। वहीं, इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के मुताबिक इन घटनाओं से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ी है और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article