Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 7 नवंबर 2026 को छोटी दिवाली पर बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Is Bank Holiday Today: आज शनिवार 7 नवंबर 2026 को छोटी दिवाली है। बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन होगा कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Is Bank Holiday Today : नवंबर 2026 में दिवाली और इससे जुड़े त्योहारों के चलते भारत के विभिन्न राज्यों में बैंकों की लगातार छुट्टियां रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, भारत में सभी छोटे-बड़े, सरकारी और गैर-सरकारी बैंक महीने के हर रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। 7 नवंबर को महीने के पहला शनिवार है। इसलिए देश के सभी राज्यों और शहरों में बैंक की शाखाएं सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी और कामकाज नियमित रूप से चलेगा। इसलिए अपने कंफ्यूजन दूर कर लें, छोटी दिवाली की वजह से आज बैंकों में छुट्टी नहीं है। दिवाली रविवार 8 नवंबर को है। इस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है।

bank holiday today, Saturday bank holiday,bank holiday, bank se judi khabren, bank holiday in India, rbi holiday list, bank se judi jankari, kya aaj bank band hai ya khula hai, kya aaj bank band h

जानें आज बैंक बंद हैं या नहीं

9 से 11 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश

देश भर के अलग-अलग राज्यों में 9 नवंबर से लेकर 11 नवंबर के बीच स्थानीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको इस दौरान बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है, तो अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 9 नवंबर को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिवाली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली (बलि प्रतिपदा), लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नए साल की शुरुआत के उपलक्ष्य में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। वहीं 11 नवंबर को सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, निंगोल चकौबा, भ्रातृ द्वितीय और चित्रगुप्त जयंती के कारण बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।

End of Feed