बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 5 सितंबर 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 5 सितंबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वाल ग्राहकों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां जान लीजिए आज बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

आज शनिवार को बैंक बंद हैं खुले हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 5 सितंबर 2026 है। देशभर में आज भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाया जा रहा है। हालांकि बैंक ग्राहकों के लिए यह एक सामान्य कामकाज वाला दिन है। आज सितंबर महीने का पहला शनिवार होने के कारण देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार देश के सभी शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा सभी रविवार को भी बैंक में छुट्टी रहती है। पहला और तीसरा शनिवार बैंकों के लिए वर्किंग डे होता है। राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी शाखाएं बंद रहती हैं हालांकि इनकी लिस्ट अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बदलती रहती है।

सितंबर में अगली बैंक छुट्टी कब है?

रविवार की नियमित छुट्टी के अलावा, रिजर्व बैंक की लिस्ट के मुताबिक अगली बैंक छुट्टी 11 सितंबर को है। जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण केवल जयपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। सितंबर के महीने में वीकेंड की छुट्टियों को मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारत में त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण इस महीने कई त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गणेश चतुर्थी, श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि और कर्मा पूजा जैसे कई प्रमुख पर्व शामिल हैं। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए शाखा जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें।

सितंबर महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर असम के बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी और वरसिद्धि विनायक व्रत के कारण महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण असम और केरल में बैंकों में अवकाश रहेगा।
  • 22 सितंबर: करम पूजा के उपलक्ष्य में झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर: इंद्रजात्रा त्योहार के कारण सिक्किम में बैंकों का कामकाज स्थगित रहेगा।

छुट्टी के दिन भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सुविधाएं

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। आपात स्थिति में पैसों की निकासी के लिए एटीएम 24 घंटे काम करते हैं। इसके अलावा, यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए आप किसी को भी आसानी से पैसे भेज सकते हैं या पेमेंट कर सकते हैं। चेक क्लियरेंस या शाखा से जुड़े कुछ कामों को छोड़कर, एटीएम से कार्ड सेवाएं, डिमांड ड्राफ्ट और नए चेकबुक के आवेदन जैसी कई डिजिटल सुविधाएं छुट्टियों के दिन भी बिना रुकावट जारी रहती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article