Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 17 अक्टूबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Saturday Bank Holiday Today: अगर आप आज यानी शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को किसी बैंक शाखा में जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि आपके इलाके में बैंक खुले हैं या नहीं। भारत में बैंक की छुट्टियां राज्यों और क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। त्योहारी सीजन के दौरान अक्टूबर महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई छुट्टियां हैं, जिसके कारण बैंकों के कामकाज पर असर पड़ता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2026 के लिए उन विशेष दिनों की लिस्ट जारी की है जिन पर बैंक बंद रहेंगे।

bank holiday today, Saturday bank holiday,bank holiday, bank se judi khabren, bank holiday in India, rbi holiday list, bank se judi jankari, kya aaj bank band hai ya khula hai,

क्या आज बैंक बंद है या खुला है

आज 17 अक्टूबर को क्या है बैंकों की स्थिति?

आज 17 अक्टूबर 2026 को देश भर के बैंक अधिकांश राज्यों में खुले रहेंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि आज महीने का तीसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश मनाते हैं। वहीं, महीने का पहला, तीसरा और कुछ मामलों में पांचवां शनिवार कामकाजी शनिवार होता है, यानी इन दिनों में बैंक आम दिनों की तरह खुले रहते हैं और सामान्य कामकाज होता है। इसलिए एसबीआ), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अन्य सभी प्रमुख बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed