Saturday Bank Holiday Today : लोगों को रुपये-पैसों के साथ-साथ अन्य काम के लिए भी अक्सर बैंक जाने की जरुरत पड़ती रहती है। साथ ही वर्किंग लोग वीकेंड यानी शनिवार को बैंकों का काम निपटाना चाहते हैं लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और 5वां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाने का प्लान बनाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें जानकारी होती है कि किस तारीख को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग तैयार करें (bank se judi khabren)।
देखें बैंक की छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)
Saturday Bank Holiday: क्या आज शनिवार बैंक बंद हैं?
वर्ष 2025 का आखिरी महीने में बैंक की छुट्टियों की जानकारी कस्टमर्स को अपने फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को बेहतर तरीके से प्लान करने में मदद कर सकती है। दिसंबर में पूरे देश में बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे। आज शनिवार है, इसलिए बहुत से लोग सोच रहे हैं कि पूरे भारत में बैंक खुले रहेंगे या बंद। क्योंकि आज महीने का पहला शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे और हमेशा की तरह काम करेंगे। सिर्फ मेघालय में आज पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की शहादत दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। वे गारो समुदाय के वीर स्वतंत्रता सेनानी थे। गौर हो कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। महीने के बाकी शनिवार को बैंक खुले रहते है।
Bank Holiday 2025: दिसंबर 2025 की बाकी छुट्टियां
- 12 दिसंबर- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर मेघालय में छुट्टी
- 13 दिसंबर- दूसरे शनिवार को बैंक बंद
- 18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंक छुट्टी
- 20 दिसंबर- सिक्किम और गोवा में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
- 22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी
- 24 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छुट्टी
- 25 दिसंबर- क्रिसमस के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे
- 26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस का जश्न
- 27 दिसंबर- चौथे शनिवार को बैंक छुट्टी
- 30 दिसंबर- यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 31 दिसंबर- नए साल की मिजोरम और मणिपुर में ईव/इमोइनु इराटपा की छुट्टी
- 7,14,21,28 दिसंबर- सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे
Bank Holiday :छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का लाभ बिना किसी रूकावट के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?
रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार के अलावा बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
