बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 25 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शनिवार 25 अक्टूबर 2025 है। अक्सर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक बंद हैं या खुले हैं। क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai) खुले हैं। क्योंकि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखना चाहिए।

Image

यहां देखें बैंकों की छुट्टियों की होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा हैं। आज से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है, लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक जाने की जरुरत पड़ सकती है। लेकिन शनिवार को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि कहीं इस शनिवार बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस डेट को, किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को यहां जरूर देख लें और उसी के हिसाब से अपना प्लान तैयार करें।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक बंद हैं, जानें क्यों?

आज शनिवार 25 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि आज अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। चूंकि 25 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश भर में आज के दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday 2025: अक्टूबर में बैंक की बाकी छुट्टियां

  • 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday :छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ बिना किसी रूकावट के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में भिन्न हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

End of Article