Bank Holiday Today : आज शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 है। इस सप्ताह दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा त्योहारों की वजह से कई दिनों छुट्टी हुई। इन छुट्टियों के दिनों राज्यों में अलग-अलग दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस बंद रहे। लेकिन आज शुक्रवार 24 अक्टूबर को कोई त्योहार नहीं है। इस सप्ताह त्योहारों पूरे भारत में कई दिन बैंक बंद रहे, इसलिए आपके मन में असमंजस की स्थिति हो कि कहीं आज भी बैंकों छुट्टियां तो नहीं है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग बनाने में सहायता के लिए अक्टूबर महीने में बैंकों के बंद रहने की पूरी जानकारी यहां दी गई है। स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या नहीं।
24 अक्टूबर2025 को बैंक बंद नहीं है
देश के कई राज्यों में इस सप्ताह दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा त्योहारों की की वजह से कई दिन बैंक बंद रहे। लेकिन शुक्रवार 24 अक्टूबर देश में कहीं भी बैंक बंद नहीं हैं। बैंक में सामान्य दिनों की तरह काम होगा। यानी आज सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
अक्टूबर 2025 में बैंकों में बाकी छुट्टियां
- 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल
छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी बाधा के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको नकद पैसे की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।
Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?
बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए यदि आप किसी दिन बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
