बिजनेस

Kotak MNC Fund NFO: कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की नई स्कीम, मल्टीनेशनल कंपनियों में करेगी निवेश, 100 रु से करें शुरू

Kotak MNC Fund NFO: कोटक एमएनसी फंड में लम्पसम (एक साथ निवेश की गई राशि) और एसआईपी निवेश के लिए मिनिमम अमाउंट 100 रुपये है और उसके बाद कोई भी राशि हो सकती है।

Image

कोटक एमएनसी फंड एनएफओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कोटक एमएफ का नया फंड आया
  • 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे निवेश
  • 100 रु से हो सकती है शुरुआत

Kotak MNC Fund NFO: अकसर म्यूचुअल फंड हाउस नई-नई स्कीम जारी करती रहती हैं। इसी कड़ी में कोटक म्यूचुअल फंड ने मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) थीम पर आधारित एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम, कोटक एमएनसी फंड (Kotak MNC Fund) लॉन्च किया है। इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर या NFO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 21 अक्टूबर को बंद होगा। आगे जानिए स्कीम की बाकी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

क्या है स्कीम का मकसद (Kotak MNC Fund Objective)

इस स्कीम का मकसद एक पोर्टफोलियो से लॉन्ग टर्म कैपिटल जनरेट करना है, जिसके जरिए मुख्य रूप से मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा। स्कीम का बेंचमार्क निफ्टी एमएनसी इंडेक्स (टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई)) रहेगा।

कम से कम कितना निवेश जरूरी (Kotak MNC Fund Minimum Investment)

इस स्कीम में लम्पसम (एक साथ निवेश की गई राशि) और एसआईपी निवेश के लिए मिनिमम अमाउंट 100 रुपये है और उसके बाद कोई भी राशि हो सकती है। अलॉटमेंट डेट से 1 साल के अंदर यदि 10 फीसदी तक राशि निकाली जाती है या किसी अन्य स्कीम में स्विच की जाती है तो रिडम्पशन चार्ज (Exit Load) जीरो होगा। एक साल बाद निकाली या स्विच की जाती है तो भी चार्ज जीरो होगा।

मगर यदि एक साल के भीतर ही 10 फीसदी से अधिक राशि निकाली या स्विच की जाती है तो एग्जिट लोड 1 फीसदी होगा।

कहां-कहां किया जाएगा निवेश

यह फंड मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में 80-100% पैसा निवेश करेगा, जबकि 0-20% MNC के अलावा अन्य कंपनियों की इक्विटी और इसी तरह की सिक्योरिटीज में निवेश किया जाएगा, 0-20 फीसदी डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में 0-20% और आरईआईटी और इनविट की यूनिट्स में भी 0-10% अलॉट किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड NFO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article