बिजनेस

कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 10% बढ़कर 4701 करोड़ रुपये हुआ

Kotak Mahindra Bank Q3 profit: कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 10% बढ़कर 4,701 करोड़ रुपये हो गया। जानिए आय, व्यय और एनपीए जैसे सभी प्रमुख आंकड़े।

Image

कोटक महिंद्रा बैंक रिजल्ट।

Photo : Times Now Digital

Kotak Mahindra Bank Q3 profit: कोटक महिंद्रा बैंक ने चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपने एकीकृत शुद्ध लाभ में 10.22% की बढ़ोतरी दर्ज की। बैंक का शुद्ध लाभ 4,701 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,265 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में बैंक का शुद्ध लाभ 5,544 करोड़ रुपये रहा था।

एकल आधार पर लाभ की स्थिति

एकल आधार पर, बैंक का शुद्ध लाभ 3,304 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3,005 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही के 3,343 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है।

बढ़ी हुई आय और व्यय

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय 16,050 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 14,096 करोड़ रुपये थी। हालांकि, बैंक का खर्च भी बढ़कर 10,869 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 9,530 करोड़ रुपये था।

एनपीए और प्रावधानों में बदलाव

बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात मामूली वृद्धि के साथ 1.50% हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.49% था। कुल प्रावधान दिसंबर तिमाही में बढ़कर 794 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 579 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही में 660 करोड़ रुपये था।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article