Motivational Quotes in Hindi 2023: ऑनलाइन टीचिंग के सबसे मजेदार शिक्षक की चुनाव किया जाए तो खान सर उसमें एकतरफा जीत दर्ज करेंगे। उनकी टीचिंग ना सिर्फ मजेदार होती है, बल्कि मजाक-मजाक में वो इतनी गहरी बातें अपने स्टूडेंट्स को समझा देते हैं जो आपको भी समझ लेंगे तो जीवन सफल हो जाएगा। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ मोटिवेशन कोट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके तेजी से सक्सेस हासिल की जा सकती है।

Khan Sir Motivational Quotes
खान जीएस रिसर्च सेंटर के फाउंडर
तमाम तरह के एग्जाम्स की तैयारी कराने वाले खान सर अपनी अलग किस्म की टीचिंग तकनीक के लिए फेमस हैं। वो खान जीएस रिसर्च सेंटर के फाउंडर भी हैं।

Khan Sir Motivational Quotes
इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे
खान सर का पूरा नाम फैजल खान है जो अभी 31 साल के हो चुके हैं। खान सर इंडियन आर्मी में जाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने सैनिक स्कूल का एग्जाम भी दिया था।

Khan Sir Motivational Quotes
इसीलिए चूक गया था आईआईटी एग्जाम
एक इंटरव्यू में खान सर ने बताया कि आईआईटी एग्जाम की एक रात पहले वो देर से सोए और अगले दिन देर तक सोते रह गए। उनका एग्जाम चूक गया।

Khan Sir Motivational Quotes
क्लियर किया था एनडीए का एग्जाम
बाद में खान सर ने नेशनल डिफेंस ऐकेडमी यानी एनडीए का एग्जाम क्लियर किया, हालांकि इसमें भी वो फिजिकल राउंड में बाहर कर दिए गए। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Khan Sir Motivational Quotes
दूसरे नाम से भी फेमस हैं खान सर
खान सर को उनके स्टूडेंट्स अमित सिंह नाम से भी बुलाते हैं। कोविड-19 लाकडाउन के समय 2020 में खान सर ऑफिशियल नाम से एक ऐप भी लॉन्च की गई थी जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
