बिजनेस

भारत में बढ़ रहा खादी का क्रेज, पहली बार कारोबार हुआ 1.5 लाख करोड़ के पास

Khadi Gram Udyog Highest Ever Turnover: खादी एवं ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार वित्त वर्ष 2023-24 में पहुंचा है। वित्त वर्ष 2013-14 के बाद के 10 वर्षों में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों में नए रोजगार का सृजन भी 81 प्रतिशत बढ़ गया।

Image

खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा खादी का क्रेज
  • पहली बार कारोबार 1.5 लाख करोड़ पार
  • वित्त वर्ष 2023-24 में आयोग का कारनामा

Khadi Gram Udhyog Highest Ever Turnover: खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का सालाना कारोबार वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इस दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार भी सृजित हुए हैं। केवीआईसी के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष के बारे में जारी अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 10 वर्षों में उत्पादन 315 प्रतिशत जबकि खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 के बाद के 10 वर्षों में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों में नए रोजगार का सृजन भी 81 प्रतिशत बढ़ गया।

पहली बार 10 लाख से अधिक नए रोजगार

कुमार ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 में पहली बार 10 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा हुए और हमारा कारोबार भी 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वित्त वर्ष 2022-23 में केवीआईसी की बिक्री 1.34 लाख करोड़ रुपये रही थी।’’ वित्त वर्ष 2013-14 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की बिक्री 31,154.2 करोड़ रुपये थी जो वर्ष 2023-24 में 1,55,673.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

10.17 लाख नए रोजगार पैदा हुए

केवीआईसी चेयरमैन ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 में हमारी कोशिशों से ग्रामीण क्षेत्रों में 10.17 लाख नए रोजगार पैदा हुए जिसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया।’’उन्होंने कहा कि ग्रामीण कारीगरों के बनाए उत्पादों की मांग बाजार में तेजी से बढ़ रही है और इसका असर उत्पादन, बिक्री एवं रोजगार आंकड़ों पर भी नजर आ रहा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article