बिजनेस

केल्टन टेक का बड़ा फंडरेजिंग प्लान, 106 रुपये के फ्लोर प्राइस पर 10 मिलियन डॉलर के FCCBs जारी करेगी कंपनी

Kellton Tech Solutions ने $10 मिलियन (लगभग ₹85.3 करोड़) की Foreign Currency Convertible Bonds (FCCBs) जारी करने की घोषणा की है, जिनका फ्लोर प्राइस ₹106 प्रति शेयर तय किया गया है। ये बॉन्ड 6.5% ब्याज दर के साथ होंगे और 2035 में मेच्योर होंगे।

Image

Kellton Tech Solutions

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kellton Tech Solutions ने 14 मई 2025 को बोर्ड मीटिंग के बाद घोषणा की है कि वह $10 मिलियन (लगभग ₹85.3 करोड़) के Foreign Currency Convertible Bonds (FCCBs) जारी करेगी। इन 6.5% सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड्स की मेच्योरिटी अवधि 10 साल 1 महीने की होगी। बॉन्ड्स का फ्लोर प्राइस ₹106 प्रति शेयर तय किया गया है, और 16 मई 2025 से इश्यू खुल जाएगा। यह मूल्यांकन 14 मई को निर्धारित रूपांतरण दर के आधार पर किया गया है। ट्रंसफर रेट ₹85.3/USD के हिसाब से यह इश्यू पूरी तरह से कन्वर्ट होने पर करीब 80.47 लाख इक्विटी शेयरों (₹5 फेस वैल्यू) के अलॉटमेंट में तब्दील हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि इश्यू क्लोज होने के 30 दिनों के भीतर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

कोई डिफॉल्ट नहीं, न ही बोनस/प्रेफरेंशियल इश्यू

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में यह स्पष्ट किया है कि पूर्व FCCB दायित्वों में कोई डिफॉल्ट नहीं रहा है और वर्तमान में किसी बोनस या प्रेफरेंशियल इश्यू की योजना भी नहीं है। इससे कंपनी की फंडिंग रणनीति में पारदर्शिता और स्थिरता दिखाई देती है। Kellton Tech के शेयरों ने 15 मई को इस खबर के बाद 1.3% की तेजी के साथ ₹117.10 का इंट्राडे हाई छुआ। हालांकि, स्टॉक अभी भी अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹184.30 से 36% नीचे है, लेकिन जून 2024 के लो ₹85 से अब तक 38% की रिकवरी दर्ज कर चुका है।

पिछले चार महीनों की गिरावट के बाद मई 2025 में स्टॉक ने करीब 9% की मजबूती दिखाई है। इससे पहले स्टॉक अप्रैल में 0.5%, मार्च में 1.4%, फरवरी में 25.4% और जनवरी में 3% गिरा था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article