1 लाख का क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के लिए भरते रहे Minimum Due, फिर भी एक साल बाद बकाया रहेंगे 78,000

क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल चुकाने के बजाय हर महीने सिर्फ Minimum Due भरना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। शुरुआत में यह आसान तरीका लगता है, लेकिन ब्याज और दूसरे शुल्क के कारण आपका बकाया लंबे समय तक बना रह सकता है।

मान लीजिए आपके क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख रुपये का बकाया है। बैंक हर महीने आपको Minimum Amount Due यानी न्यूनतम देय राशि चुकाने का विकल्प देता है। इसे भरने से आपका अकाउंट तुरंत डिफॉल्ट होने से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका कर्ज तेजी से खत्म हो रहा है। दरअसल, आपके भुगतान का बड़ा हिस्सा ब्याज और GST चुकाने में चला जाता है, जबकि मूल बकाया रकम बहुत कम घटती है। यही वजह है कि कई महीनों तक भुगतान करने के बाद भी क्रेडिट कार्ड का बिल लगभग उतना ही दिखाई देता है।

Credit Card Minimum Due

1 लाख का क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के लिए भरते रहे Minimum Due

एक साल में 69 हजार चुकाने के बाद भी बकाया रहेंगे 78 हजार

अगर क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख रुपये बकाया हैं और हर महीने 3.75 फीसदी ब्याज लगता है, तो सिर्फ Minimum Due भरने पर एक साल में करीब 69,160 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। इसमें से लगभग 47,630 रुपये ब्याज और GST के रूप में जाएंगे। वहीं, मूल कर्ज सिर्फ 21,530 रुपये ही कम होगा। यानी करीब 69 हजार रुपये का भुगतान करने के बावजूद एक साल बाद भी लगभग 78,470 रुपये बकाया रह सकते हैं। यह गणना इस मान्यता पर आधारित है कि इस दौरान कोई नई खरीदारी या अतिरिक्त शुल्क नहीं जुड़ता। अलग-अलग बैंकों और कार्ड के हिसाब से वास्तविक रकम बदल सकती है।

End of Feed