Kalyani Steel Share Price: कल्याणी स्टील्स ओडिशा में 11,750 करोड़ रुपये में प्लांट लगाने की डील, 9 फीसदी चढ़े शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 23, 2024, 06:03 PM IST

Kalyani Steel Share Price: कंपनी की ढेंकनाल जिले के गजमारा में टाइटेनियम धातु, अंतरिक्ष और वाहन कलपुर्जों और उन्नत विशेष इस्पात के विनिर्माण की परियोजना से रोजगार के 10,000 अवसर पैदा होंगे।

Kalyani Steel Share Price: कल्याणी स्टील लिमिटेड ने शुक्रवार को 11,750 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगाने के लिए ओडिशा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी ने बयान में कहा कि ढेंकनाल जिले के गजमारा में टाइटेनियम धातु, अंतरिक्ष और वाहन कलपुर्जों और उन्नत विशेष इस्पात के विनिर्माण की परियोजना से रोजगार के 10,000 अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस सहयोग से ओड़िशा को उच्च कौशल वाले रोजगार सृजित करने वाले राज्य के के रूप में उभरने का मौका मिलेगा। कल्याणी स्टील्स लिमिटेड के निदेशक अमित कल्याणी ने कहा कि यह परियोजना ओडिशा के साथ कंपनी के दीर्घकालिक संबंधों में एक मील का पत्थर है और पारस्परिक वृद्धि तथा समृद्धि का वादा करती है।

Kalyani Steel Share Price: कल्याणी स्टील्स ओडिशा में 11,750 करोड़ रुपये में प्लांट लगाने की डील, 9 फीसदी चढ़े शेयर

6626 करोड़ का निवेश का ये है प्लान

इस खबर के बाद कल्याणी स्टील (Kalyani Steel) के शेयर शुक्रवार को 9 फीसदी की उछाल के साथ 888 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। जो कल्याणी स्टील शेयरों का 52 हफ्ते का नया हाई भी है। आयरन एंड स्टील फोर्जिंग कंपनी कल्याणी स्टील (Kalyani Steel) ऑटो पार्ट्स और स्टील के 0.7 MTPA मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 6626 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है, 'कंपनी ने शुक्रवार को उड़ीसा गवर्नमेंट के साथ एक एमओयू पर दस्तखत किए हैं। कंपनी 0.7 MTPA इंटीग्रेटेड एडवांस्ड स्पेशियलिटी स्टील एंड ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनाना चाहती है। कंपनी इस पर 6626 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी।' इसके अलावा, कंपनी एयरो, डिफेंस पार्ट्स प्लांट पर 5124 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

End of Feed