बिजनेस

Kalyani Steel Share Price: कल्याणी स्टील्स ओडिशा में 11,750 करोड़ रुपये में प्लांट लगाने की डील, 9 फीसदी चढ़े शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 23, 2024, 06:03 PM IST

Kalyani Steel Share Price: कंपनी की ढेंकनाल जिले के गजमारा में टाइटेनियम धातु, अंतरिक्ष और वाहन कलपुर्जों और उन्नत विशेष इस्पात के विनिर्माण की परियोजना से रोजगार के 10,000 अवसर पैदा होंगे।

Image

Kalyani Steel Share Price: कल्याणी स्टील्स ओडिशा में 11,750 करोड़ रुपये में प्लांट लगाने की डील, 9 फीसदी चढ़े शेयर

Kalyani Steel Share Price: कल्याणी स्टील लिमिटेड ने शुक्रवार को 11,750 करोड़ रुपये के निवेश से कारखाना लगाने के लिए ओडिशा सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी ने बयान में कहा कि ढेंकनाल जिले के गजमारा में टाइटेनियम धातु, अंतरिक्ष और वाहन कलपुर्जों और उन्नत विशेष इस्पात के विनिर्माण की परियोजना से रोजगार के 10,000 अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस सहयोग से ओड़िशा को उच्च कौशल वाले रोजगार सृजित करने वाले राज्य के के रूप में उभरने का मौका मिलेगा। कल्याणी स्टील्स लिमिटेड के निदेशक अमित कल्याणी ने कहा कि यह परियोजना ओडिशा के साथ कंपनी के दीर्घकालिक संबंधों में एक मील का पत्थर है और पारस्परिक वृद्धि तथा समृद्धि का वादा करती है।

6626 करोड़ का निवेश का ये है प्लान

इस खबर के बाद कल्याणी स्टील (Kalyani Steel) के शेयर शुक्रवार को 9 फीसदी की उछाल के साथ 888 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। जो कल्याणी स्टील शेयरों का 52 हफ्ते का नया हाई भी है। आयरन एंड स्टील फोर्जिंग कंपनी कल्याणी स्टील (Kalyani Steel) ऑटो पार्ट्स और स्टील के 0.7 MTPA मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 6626 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है, 'कंपनी ने शुक्रवार को उड़ीसा गवर्नमेंट के साथ एक एमओयू पर दस्तखत किए हैं। कंपनी 0.7 MTPA इंटीग्रेटेड एडवांस्ड स्पेशियलिटी स्टील एंड ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनाना चाहती है। कंपनी इस पर 6626 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी।' इसके अलावा, कंपनी एयरो, डिफेंस पार्ट्स प्लांट पर 5124 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

शेयरों में एक साल में 185% की तेजी

कल्याणी स्टील (Kalyani Steel) के शेयरों में पिछले एक साल में ताबड़तोड़ तेजी आई है। कल्याणी स्टील के शेयरों में पिछले एक साल में 185 फीसदी से ज्यादा का उछला है। कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2023 को 308.05 रुपये पर थे। कल्याणी स्टील के शेयर 23 फरवरी 2024 को 888 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कल्याणी स्टील के शेयरों में 80 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 483.75 रुपये से बढ़कर 888 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक महीने में कल्याणी स्टील के शेयरों में 45 फीसदी की तेजी आई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article