बिजनेस

Kalyan Jewellers share: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में गिरावट, बजट 2025 से मिलेगा उछाल? एक्सपर्ट ने कही ये बड़ी बात

Kalyan Jewellers share price: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में गिरावट के बीच बजट 2025 से उम्मीदें बढ़ीं। जानें कस्टम ड्यूटी और सोने की कीमतों में संभावित बदलाव के प्रभाव।

Image

Kalyan Jewellers share price

Kalyan Jewellers share price: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर ने ₹795.40 के रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था। जिसके बाद से ये स्टॉक लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को यह 502.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ यह सालाना आधार पर 37% तक फिसल चुका है। ऐसे में विशेषज्ञों ने इस अपने व्यू दिए हैं। उनके अनुसार, भारत सरकार (GoI) बजट 2025 में सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एसएस वेल्थस्ट्रीट के फाउंडर सुगंधा सचदेवा ने कहा कि सरकार सोने के आयात को कम करने के लिए कस्टम ड्यूटी बढ़ा सकती है। इससे सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका फायदा कल्याण ज्वेलर्स जैसे ब्रांड्स को मिलेगा।

शेयरधारकों को सुझाव

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक सचदेवा ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयरधारकों को स्टॉक होल्ड करने और ₹470 का स्टॉप-लॉस लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से कंपनी के स्टॉक वैल्यू में भी सुधार हो सकता है।

टेक्निकल व्यू

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगाड़िया ने बताया, "कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में पिछले कुछ समय से गिरावट जारी है। हालांकि ₹500 के लेवल पर इसका मजबूत सपोर्ट है। स्टॉक ओवरसोल्ड जोन में है, जिससे रिकवरी की संभावना है।"

पिछले साल के बजट में सोने और चांदी की कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई थी। इसके बाद सोने के आयात में 104% की वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन रत्न और आभूषण निर्यात में 23% की गिरावट आई।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कस्टम ड्यूटी में बदलाव होता है, तो कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक में तेजी आ सकती है। हालांकि, निवेशकों को सतर्क रहकर स्टॉक की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article