बिजनेस

JSW Steel Share Price Target: इस मेटल स्टॉक पर ब्रोकरेज ने दी खरीद की सलाह, दे दिया 11000 रुपये का टारगेट

JSW Steel Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म ने JSW Steel के मौजूदा लेवल से 1100 रुपये का Target Price दिया है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने JSW Steel के शेयर में खरीदारी की सलाह देते हुए BUY की रेटिंग दी।

Image

JSW Steel

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • JSW Steel पर शेयर प्राइस टारगेट
  • मौजूदा लेवल से 1100 रुपये का Target Price
  • ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने दिया टारगेट

JSW Steel Share Price Target: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेश के लिए स्ट्रैटजी होना जरूरी होता है। सही शेयरों का चुनाव करने पर ही अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है। ऐसे में दिग्गज ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने मेटल सेक्टर के स्टॉक पर राय शेयर की है। इन शेयरों में JSW Steel शामिल है। ब्रोकरेज ने इसका Target Price भी बताया है।

JSW Steel Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म ने JSW Steel के मौजूदा लेवल से 1100 रुपये का Target Price दिया है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने JSW Steel के शेयर में खरीदारी की सलाह देते हुए BUY की रेटिंग दी।

JSW Steel FY25Q1 Results

JSW Steel का जून तिमाही 2024-25 (Q1 FY25) के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 63.9 फीसदी की साल-दर-साल (Y-o-Y) गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट कम बिक्री और ऑर्डर के वजर से 845 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2338 करोड़ रुपये था। Q1 FY25 का नेट प्रॉफिट ब्लूमबर्ग के 1280.2 करोड़ रुपये के आम सहमति अनुमान से कम रहा।

JSW Steel Share Price History

JSW Steel Share का 52 हफ्ते का हाई लेवल 988.20 रुपये और लो लेवल 723.15 रुपये है। BSE के मुताबिक JSW Steel का मार्केट कैप 2,40,106.90 करोड़ रुपये है। एक महीने में कंपनी के शेयरों में लगभग 7.10% का रिटर्न मिला है। YTD आधार पर शेयर की कीमतों में 11.91% का उछाल देखने को मिला है। एक साल में यह 25 फीसदी तक उछला है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article